भीषण गर्मी के चलते कोटपूतली-बहरोड़ में कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों का समय बदला, 27 अप्रैल से लागू आदेश

Share Newsकोटपूतली-बहरोड़, 26 अप्रैल। जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के बच्चों के…

school time changed
Share News

कोटपूतली-बहरोड़, 26 अप्रैल। जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए school time changed कर दिया गया है।

नए आदेश के तहत 27 अप्रैल 2026 से ग्रीष्मावकाश घोषित होने तक कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए school time changed करने का यह निर्णय बच्चों को लू और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाने के लिए लिया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है केवल प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए लागू होगा, जबकि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों, स्कूल स्टाफ और निर्धारित परीक्षाओं का समय पहले की तरह जारी रहेगा।

भीषण गर्मी के चलते school time changed होने से अभिभावकों को भी राहत मिलेगी और छोटे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। जिला कलेक्टर ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेशों की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा आदेश की अवहेलना की गई तो आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने के लिए जागरूक करें। मौजूदा हालात में school time changed का यह फैसला विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है।

बढ़ती गर्मी और हीट वेव के प्रभाव को देखते हुए school time changed निर्णय जिलेभर के लाखों परिवारों के लिए महत्वपूर्ण राहत लेकर आया है।

लगातार बढ़ते तापमान, तेज धूप और लू के प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। प्रशासन ने विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया है कि स्कूल परिसरों में पेयजल, छायादार स्थान और प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। विशेष रूप से छोटे बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। यह कदम विद्यार्थियों के सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

About The Author

About the Author

Previous Post

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed